नारायणपुर/दंडकवन (गंगा प्रकाश)। शंकर प्रसाद साहू कमांडेंट 11 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के नेतृत्व में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन सीओबी कालेश्वर के इलाके में पड़ने वाले उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भेंसगांव के फुटबाल ग्राउंड में किया गया। 11वीं वाहिनी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों, युवाओं, महिलाओं सहित ग्रामवासियों को दैनिक जीवन में उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया गया । इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल 11 वी वाहिनी के कमांडेंट श्री शंकर प्रसाद साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में बीएसएफ के द्वारा यहां के नवयुवकों को सीमा सुरक्षा बल एवं सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स सहित अन्य सरकारी संस्थाओं में भर्ती होने हेतु निःशुल्क ट्रेनिंग और लिखित परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।इसके अलावा अनुसूचित जनजाति के युवाओं के लिए भारत भ्रमण का कार्यक्रम भी हर साल की तरह ही आयोजित होगा।बीएसएफ द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार मूलक प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं महिलाओं के लिए भी सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा । सरपंच सोनू राम उसेंडी ने कहा कि बीएसएफ द्वारा ग्राम वासियों को जो सामान दिया जा रहा है वह बहुत उपयोगी है । इस दौरान ग्राम पंचायत भैसगांव की छात्राओं ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया एवं देशभक्ति पूर्ण गीत गाया। इस दौरान प्रमुख रूप से पी.के. मिश्रा डीसी 11 बटालियन, डॉ. अमित फोत्रा एसएमओ, अरविंद कुमार एसी कंपनी कमांडर सुरक्षा कंपनी दंडकवन, डा. केशव साहू, मेडिकल ऑफिसर, पी एच सी बेनूर, सीओबी कालेश्वर के इंस्पेक्टर नारायण लाल मीना,इंस्पेक्टर अनिल चौधरी, इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सीओबी दंडकवन एवं कालेश्वर के इलाके में पड़ने वाले गांव भैंसगांव, पोटेबेरा, निबरा, खोका, कंगोली, पुस्कोनाद, घोटिया, अतुरबेदा, रावघाट, टेकरपारा और गेवारी आदि गांवो के लगभग 575 नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान ग्राम वासियों के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाकर दवाई वितरित की गई। इसके पश्चात बीएसएफ एवं ग्रामीण युवाओं के मध्य मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच का भी आयोजन किया गया। सिविक एक्शन प्रोग्राम अन्तर्गत ग्राम वासियों को घरेलू जरूरी सामान साड़ी ,चप्पल, छाता, मच्छरदानी, दरी ,कंबल, बेडशीट और सुई धागा वितरित किया गया। इसी प्रकार स्कूली छात्रों को स्कूल बैग, रजिस्टर, नोटबुक ,साइन बोर्ड ,मेज ,कुर्सी, स्टील अलमारी एवं अन्य स्टेशनरी वितरित की गई।युवाओं को खेलकूद का सामान ट्रैकसूट ,बैडमिंटन ,क्रिकेट किट, कैरम बोर्ड इत्यादि वितरित किया गया। ग्राम पंचायतों के लिए टेंट ,शामियाना, कनात, दरी ,थाली एवं तार्पोलिन इत्यादि का वितरण किया। सीओबी कालेश्वर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामो की शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी बहुत सा उपयोगी सामान प्रदान किया गया।
11वीं वाहिनी द्वारा दैनिक जीवन में उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया गया
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
