15 करोड़ की लागत से शासकीय कृषि महाविद्यालय एवं छात्रावास फिंगेश्वर नगर में ही निर्मित होगा-विधायक रोहित साहू

 

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)।नगर में ही शासकीय कृषि महाविद्यालय एवं छात्रावास निर्माण के लिए चौदह करोड़ इक्वान्वे लाख त्रिसठ हजार (14,91,63000) की स्वीकृति के साथ साथ राज्य शासन द्वारा निविदा भी आमंत्रित कर दी गई है। यह जानकारी आज विधानसभा में राजिम विधायक रोहित साहू के एक प्रश्न के उत्तर में विभागीय मंत्री रामविचार नेताम ने दी। विधानसभा में आज प्रश्नोत्तर काल में विधायक रोहित साहू ने अध्यक्ष महोदय को संबोधित करते हुए जानना चाहा कि अध्यक्ष रमनसिंह के मुख्यमंत्री के कार्यकाल 2018-19 में फिंगेश्वर स्थित कृशि महाविद्यालय के भवन की स्वीकृति हुई थी। परंतु अब तक इस विशय में कार्यवाही कहां तक हुई है। इस प्रश्न पर विधायक को विभागीय मंत्री रामविचार नेताम ने उक्त जानकारी दी। विधायक रोहित साहू ने विधानसभा में पुनः प्रश्न करते हुए कहा कि नए भवन की स्वीकृति के लिए गरियाबंद जिला एवं राजिम विधानसभा की जनता के ओर से बहुत बहुत बधाईयां देते हुए श्री साहू ने कहा कि उनका अनुरोध है कि नया बनने वाला कृशि महाविद्यालय भवन फिंगेश्वर नगर सीमा में ही बनें। कहीं आसपास गांव में नहीं। इससे छात्र-छात्राओं को न सिर्फ सुविधा होगी बल्कि फिंगेश्वर नगर के विकास में भी सहायता मिलेगी। मंत्री ने विधायक साहू को आश्वस्त किया कि उनकी मंशा के अनुकुल ही भवन फिंगेश्वर नगर की सीमा में ही बनेगा। विधायक रोहित साहू द्वारा कृशि महाविद्यालय भवन फिंगेश्वर नगर में ही बनें इस प्रयास एवं प्रस्ताव करने एवं मंत्री द्वारा स्पश्ट कहे जाने की विधायक जी के प्रस्तावनुसार नया शासकीय कृशि महाविद्यालय एवं छात्रावास भवन फिंगेश्वर नगर के सीमा में ही बनाया जाएगा के आश्वासन पर फिंगेश्वर के नागरिकों में काफी हर्श एवं खुशी व्यक्त करते हुए इस अतुलनीय प्रस्ताव एवं उनकी सोच के प्रति विधायक रोहित साहू को साधुवाद दिया है। फिंगेश्वर व्यापारी संघ एवं फिंगेश्वर श्रमजीवी पत्रकार संघ के संरक्षक एवं अध्यक्ष अरेन्द्र पहाड़िया एवं जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि पूर्व में हमेशा बड़े विकास कार्यो के लिए जगह का विवाद होता रहा है परंतु कृशि महाविद्यालय एवं छात्रावास जैसे महत्वपूर्ण विकास के लिए विधायक रोहित साहू ने बिना किसी भेदभाव के फिंगेश्वर में किए जाने का प्रस्ताव किया है यह विधायक की दूरदर्शिता तथा जनभावना का आदर करना है। इसके लिए रोहित साहू साधुवाद के पात्र है। विधायक रोहित साहू के इस प्रस्ताव की भूरि भूरि प्रशंसा एवं उनका आभार एवं धन्यवाद देने वालों में नगर के सभी महिला मंडल, युवा संस्थाएं, सभी समाज प्रमुखों, प्रतिश्ठित नागरिकों के साथ साथ भाजपा के वरिश्ठ नेता भागवत हरित, पूनम यादव, अशोक राजपूत, रामूराम साहू, जगदीश यादव, दीपक श्रीवास, पदमा यदु, शांति कोसरे, राजू साहू, मनीश हरित, संतोशी श्रीवास्तव, भुनेश्वरी साहू, अनीता शर्मा, सीमा ठाकुर, लक्ष्मी श्रीवास्तव, मेघा कोसरे, संतोशपुरी गोस्वामी, महावीर यादव, भरत बंगानी, बसंत गुप्ता, संतोश थदानी, शिवनंदन श्रीवास, चुकन यदु, उत्तम राजवंशी सहित सैकड़ों उत्साह नागरिक शामिल थे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version