गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।हिंदू धर्म में खरमास का महीना अशुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते है। इस माह की शुरूआत जब सूर्य धनु राशि में गोचर करते है तब होती है। खरमास के दौरान कुछ ऐसी चीजें है जिससे बचना चाहिए। नगर के पंडित दिनेश शर्मा ने बताया कि कुछ ऐसे कार्य है जिसे आप इस महीने भी कर सकते है तो आइए इन महत्वपूर्ण कार्यो के बारे में जानते है जो इस प्रकार है। खरमास के दौरान क्या करें पूछे जाने पर पंडित जी ने कहा कि चूंकि सूर्य देव बृहस्पति की राशि में गोचर करेंगे इसलिए पूरे महीने भगवान सूर्य और श्री हरि विष्णु की पूजा का विधान है। खरमास के दौरान भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं और ओम घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष है वे अमावस्या के दिन घर पर ब्राहमण भोज का आयोजन करें और उन्हें आदरपूर्ण भोजन कराएं और वस्त्र का दान करें। इस महीने सूर्यदेव को जल चढ़ाना बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। खरमास के दौरान पवित्र नदियों में स्नान करने का भी विशेष महत्व है। खरमास के दौरान क्यों करें के बारे में उन्होंने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, खरमास को शुभ समय नहीं माना जाता है। इसलिए इस समय शुभ कार्य करने की मनाही होती है। खरमास में शादी न करने की सलाह दी जाती है। इस महीने में नया घर खरीदना, कोई संपत्ति खरीदना, नया कारोबार शुरू करने से बचना चाहिए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version