नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को मुख्यमंत्री भुपेश बघेल दिलाएंगे शपथ
रायपुर(गंगा प्रकाश)। – पिछले दिनों छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार पटेल समाज का प्रदेश स्तरीय चुनाव सम्पन्न हुआ है जिसमे सुनील पटेल को समाज के मतदाताओं ने अपना मत देकर प्रदेश अध्यक्ष एवं तेजराम पटेल को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चुना है जिन्हे 17 जून को शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के हांथों शपथ दिलाया जायेगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम यूनिवर्सिटी मैदान रायपुर में आयोजित है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी होंगे विशिष्ट अतिथि के रूप में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू क़ृषि मंत्री रविंद्र चौबे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर छत्तीसगढ़ कोसरीया मरार पटेल समाज के पदाधिकारीयों ने बैठक रख कार्यक्रम को सफल बनाने रणनीती बनाई।
There is no ads to display, Please add some


