फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश) -राजिम विधानसभा के रिर्टनिंग अधिकारी एसडीएम धनंजय नेताम ने बताया कि द्वितीय चरण के लिए मतदान की तिथि 17 नवंबर को विधानसभा राजिम में निर्वाचन कार्य निर्विघ्न एवं निष्पक्षता पूर्वक संपन्न करने के उद्देश्य से राजिम विधानसभा क्षेत्र में स्थित समस्त देशी मदिरा दुकान देशी मदिरा कम्पोजिट/विदेशी मदिरा दुकान को मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से लेकर मतदान समाप्ति तक यानी 15 नवंबर के सायंकार 5 बजे से 17 नवंबर को मतदान समाप्ति तक एवं मतगणना तिथि 3 दिसंबर के दिन राजिम मतगणना स्थल क्षेत्रो की समस्त देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों को संपूर्ण दिवस पूर्णतः बंद रखते हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। श्री नेताम ने कहा कि उक्त शुष्क दिवसों में किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भण्डारण तथा तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने का शासन ने आदेश जारी किया है। शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाई जाये और उन्हें जप्त करने की कार्यवाही की जावेगी।
There is no ads to display, Please add some

