मैनपुर (गंगा प्रकाश)
 -भारतीय जनता पार्टी मंडल मैनपुर की आवश्यक बैठक 16 सितंबर शुक्रवार को स्थानीय विश्राम गृह में आहूत की गई सर्वप्रथम भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर बैठक प्रारंभ की गई इस बैठक के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति संकल्पित है प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों एवं कार्यक्रमों में सेवा एवं गरीब कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में देशवासियों ने अनुभव किया है एवं उनके प्रति समाज के सभी वर्गों में व्यापक जनसमर्थन है हम सबके लिए यह प्रसन्नता और गर्व का विषय है कि माननीय श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है हम सभी कार्यकर्ता समाज के साथ मिलकर उनके जन्मदिन को सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा पकवाड़ा के रूप में मनाते हैं व प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं श्री शर्मा ने बताया कि सेवा पकवाड़ा का कार्यक्रम 17 सितंबर से प्रारंभ होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा 17 सितंबर को जिला स्तर पर युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना है एवं मंडल स्तर बूथ स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा 18 सितंबर को जिला स्तर पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा 19 सितंबर को जिला स्तर पर कृत्रिम अंग एवं उपकरणों का वितरण हितग्राहियों को किया जाएगा 20 सितंबर को स्वच्छता अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ किया जाएगा यह कार्यक्रम मंडल स्तर पर भी आयोजित होगा 21 सितंबर को अमृतसरोवरों  पर श्रमदान कर उन्हें स्वच्छ किया जाएगा 22 सितंबर को जल संरक्षण पर महिला मोर्चा द्वारा मंडल स्तर एवं जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे 23 सितंबर को आत्मनिर्भर भारत वो कल फॉर लोकल के तहत जिला स्तर पर कार्यक्रम होंगे 24 सितंबर को शुभकामनाएं एवं अभिनंदन पत्र का कार्यक्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा किया जाएगा 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर विविध कार्यक्रम मन की बात बूथ की बैठक स्वच्छता अभियान भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर करेगी 26 एवं 27 सितंबर को प्रत्येक टीकाकरण केंद्रों पर पंपलेट वितरण चिकित्सा प्रकोष्ठ झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रकोष्ठ के माध्यम से किया जाएगा 30 सितंबर 2022 को प्रबुद्ध जन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर माल्यार्पण बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान खादीखरीदीएवं किसान जवान  सम्मान का कार्यक्रम जिला स्तर पर स्वच्छता प्रकोष्ठ किसान मोर्चा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ एवं पंचायत प्रकोष्ठ के द्वारा किया जाना है. बैठक में 17 सितंबर से  2 अक्टूबर तक  चलने वाले सेवा सप्ताह  के  सफल आयोजन के लिए  मंडल व बुधवार  प्रभारी भी  नियुक्त किए गए  साथ ही  मंडल में निवासरत विभिन्न  मोर्चा  प्रकोष्ठ ओं को भी  जिम्मेदारी  सौंपी गई इस बैठक में प्रमुख रूप से मंडल के प्रभारी योगेश शर्मा सह प्रभारी कुलदीप खरे मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा महामंत्री मनोहर बघेल दिलीप साहू राम स्वरूप साहू नरोत्तम साहू युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश कश्यप राजेंद्र तिवारी रूपेश साहू हरीश मांझी दिनेश नागेश विशेषर सिक्का चवर साय देवंशी यमराज ओटी राकेश दुबे भोज साहू चंदन धुर्वा नैन सिंह मरकाम थानवर पावडे जीवनलाल ओटी सुजान सिंह ठाकुर सहित भारतीय जनता पार्टी मैनपुर मंडल के विभिन्न बूथों से आए कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version