गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।  गरियाबंद जिला क्षेत्र अंतर्गत अवैध गांजा, हीरा,वन प्राणी, शराब के तस्करी एवं बिक्री करने वालों के साथ-साथ समाजिक बुराई जुआ,सट्टा में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में समस्त थाना प्रभारी के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में असूचना संकलन एवं पेट्रोलियम के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों के ऊपर निगरानी रखी जा रही थी। 

            इसी क्रम में आज दिनांक को थाना प्रभारी छुरा उप निरीक्षक दिलीप मेश्राम को मुखबिर से सूचना आया कि दो व्यक्ति पल्सर मोटर साइकिल  क्रमांक CG04 PQ 5829 में एक काला और नीले रंग के बैग में अवैध रूप से गांजा परिवहन एवं बिक्री हेतु ले जा रहे हैं कि सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना पुलिस टीम के साथ घटना स्थल ग्राम लोहझर मार्ग खैरझिटी तिराहा के पास मुखबिर के बताए गए हुलिया के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोक कर तलाशी लिया गया। जिसके कब्जे से 18 किलो 840 ग्राम गांजा कीमती 1,88,400 रूपए को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों का उक्त कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस का पाए जाने से समक्ष उपस्थित गवाहन के विधिवात गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

     उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिलीप मेश्राम, सहायक उप निरीक्षक संतराम यादव , प्रधान आरक्षक धनुष निषाद, डुकेश साहू, कृष्ण कुमार गिलहरे, आरक्षक रिजवान कुरैशी, डिगेश्वर साहू,, ओमप्रकाश भारती, यशवंत त्रिवेंद्र, अखिलेश वैष्णव, अरविंद जटवार व टिकेश्वर यादव की विशेष भूमिका रही।

https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2024/11/1001182630.mp4

 नाम आरोपी

(1) ताकेश्वर विश्वकर्मा पिता श्री कुमार विश्वकर्मा उम्र 29 साल निवासी नायक बाँधा गायत्री मंदिर के पास थाना अभनपुर

(2) योगेश साहू पिता श्री विजय साहू उम्र 38 साल निवासी ग्राम रवेली, पोस्ट तर्रा थाना पाटन जिला दुर्ग


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version