गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।फिंगेश्वर-राजिम अनुविभाग में गुरू घासीदास की जयंती के अवसर पर 18 दिसंबर को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त दिवस को अनुविभाग की समस्त देशी व विदेशी मदिरा दुकानें पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर आकाश छिकारा के दिशा निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम धनंजय नेताम ने आबकारी अमले को उक्त शुष्क दिवस में किसी भी अधिकृत व अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भंडारण तथा तस्करी न हो, इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने है। श्री नेताम ने कहा कि शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाने और उन्हें जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


