राजिम विधानसभा से 12 और बिन्द्रानवागढ़ से 7 अभ्यर्थी मान्य

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले के दोनों विधानसभाा क्षेत्रों से नाम निर्देशन प्रक्रिया पश्चात जिले से कुल 19 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन विधिमान्य पाया गया है। 30 अक्टूबर तक अभ्यर्थियों द्वारा दाखिल नाम निर्देशन पत्रों की आज संवीक्षा की गई, जिसमें गरियाबंद जिले के 19 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाये गए। संवीक्षा में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक – 54 राजिम से 12 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाये गये हैं। इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक – 55 बिन्द्रानवागढ़ से 7 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाये गए।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक – 54 राजिम के एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक – 55 बिन्द्रानवागढ़ के सामान्य प्रेक्षक पी.सी मीणा की मौजूदगी में राजिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर धनंजय नेताम एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर सुश्री अर्पिता पाठक द्वारा आज नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की गई । संवीक्षा में विधानसभा क्षेत्र 54- राजिम के अभ्यर्थी – अमितेश शुक्ला इंडियन नेशनल कांग्रेस, तेजराम साहू आम आदमी पार्टी, भुनेश्वर निषाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे), रोहित साहू भारतीय जनता पार्टी, हिरेन्द्र कुमार घृतलहरे बहुजन समाज पार्टी, आशिया बेगम गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी, देवकरण साहू जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, रोशन देवांगन लोकतंत्र कांगेस पार्टी, संतोष कुमार साहू भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, अशोक मिश्रा निर्दलीय, गणेश सोनी निर्दलीय व संतू ध्रुव निर्दलीय के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाये गए हैं। इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक – 55 बिन्द्रानवागढ़ से गोवर्धन सिंह मांझी भारतीय जनता पार्टी, जनक ध्रुव इंडियन नेशनल कांग्रेस, भागीरथी मांझी आम आदमी पार्टी, जीवन लाल ध्रुव भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, टीकम नागवंशी गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी, युवराज नेताम कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया एवं उत्तम मरकाम निर्दलीय के नाम निर्देशन-पत्र विधिमान्य पाये गए हैं।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय चुनाव कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवंबर निर्धारित की गई है। मतदान की तिथि 17 नवंबर और मतगणना की तिथि 3 दिसंबर निर्धारित है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version