गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। प्राकृतिक आपदा से मृत 2 लोगों के निकट परिजनों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 5 दिसम्बर 2022 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में मकुन्दी यादव पिता बिसम्भर यादव, निवासी ग्राम दतान ख, तहसील पलारी एवं भुनेश्वरी पति स्व. टेकराम मनहरे, निवासी ग्राम ठेलकी, तहसील पलारी हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के तालाब, नाला के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
There is no ads to display, Please add some


