गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 की बोनस राशि 25.12.2023 सुशासन दिवस के अवसर पर बैंक में किसानों के खाते में हस्तांरित कर दी गई है। उक्त वर्षो में पंजीकृत कृषक की अवसान (मौत) होने तथा पंजीकृत खाता बंद पाए जाने पर राशि बैंक के खातों में अंतरण नहीं हो पाने की स्थिति में ऐसे किसानों के उत्तराधिकारी अपनी समितियों में मृत्युप्रमाण पत्र, वारिसान प्रमाण पत्र, एक से अधिक वारिसान होने की स्थिति में सभी वारिसान का सहमति पत्र तथा वारिसान के खाता की छायाकापी सहित आवेदन तहसील मॉडयूल में प्रस्तुत करें। जिससे आगे की कार्यवाही कर वारिसान को बोनस की राशि मिल सके। किसानों से अपील है कि तत्काल प्रक्रिया पूर्ण कर योजना का लाभ उठावें।
There is no ads to display, Please add some
