भाजपा अध्यक्ष नड्डा के छत्तीसगढ़ प्रवास पर JCCJ ने दिलाया किसानों के साथ किया भाजपा का वादा।
राजनांदगांव(गंगा प्रकाश)। – छत्तीसगढ़ की एकमात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की छत्तीसगढ़ प्रवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश के किसानों के साथ वर्ष 2016 में किए गए वादा किसानों की आय दोगुनी करने का वादा याद दिलाते हुए कहा आपके छत्तीसगढ़ का प्रवास तब सार्थक होगा जब आप धान का कटोरा कहे जाने वाले कृषि प्रधान राज्य छत्तीसगढ़ के किसानों का आय दोगुना करने का वादा पूरा करेंगे। उन्होंने कहा फरवरी 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। अब ये डेडलाइन खत्म हो रही है ऐसे में देश के किसान ठगा सा महसूस कर रहे हैं क्योंकि संसदीय समिति की रिपोर्ट के अनुसार किसानों की आय दोगुनी करने का सरकार का टारगेट पूरी नहीं हुई है। 28 फरवरी 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2022 में भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने तक किसानों की आय को दोगुना करने का वाद किया था। पीएम मोदी के ऐलान के बाद सरकार ने मार्च 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का टारगेट रखा था। डेडलाइन तो खत्म होने को आ गई है, लेकिन किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है। उन्होंने कहा चूंकि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है और छत्तीसगढ़ के अधिकांश लोगों का जीवन कृषि पर आधारित है यदि छत्तीसगढ़ के किसानों को आय दुगुना होता है तो उनका जीवन स्तर ऊंचा उठेगा।
There is no ads to display, Please add some


