उत्तर बस्तर कांकेर(गंगा प्रकाश)। डड़सेना कलार समाज बस्तर संभाग के महामंत्री सोनी लाल जैन ने आयोध्या में श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को सनातनी गर्व बताते हुवे सभी कलार भाई- बहनों से आग्रह करते हुवे कहा कि सभी अपने अपने घरों में राम प्रतिमा स्थापना कर दीपावली मनाने को कहा सोनी लाल जी ने कहा 500 साल के इंतज़ार व संघर्ष के बाद राम भक्तों के बलिदान के बाद राम लला अपने महल में विराज मान होने जा रहे हैं इस अवसर पर घर-घर दिवाली मनाने का संदेश दिया उन्होंने कहा इस तारीख़ को सुनहरे अक्षरों से याद किया जाये गा आज हर सनातनी को श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाने के लिए अपने अपने तरीको से लगे हुवे हैं उन्होंने ये भी कहा है कि वर्षों से जैसे हम दीपावली में अपने घरों की साफ़ सफ़ाई किया करते है उसी प्रकार इस पावन घड़ी में अपने घरों में और घरों के अग़ल बगल साफ़ सफ़ाई करे और इस पावन उत्सव के साक्षी बने , 22 जनवरी एक ऐतिहासिक तारीख़ होगी। अविस्मरयणीय बनाने का हर प्रयास किया जाएगा भारत देश में इस वर्ष दो दीपवाली मनाया जाएगा इस अवसर पर हर समाज के लोगो में हर्ष का माहौल है, सोनी लाल ने बताया कि किस तरह श्री राम ने शबरी के झूठे बेर खाकर ये दिखा दिया था की सनातनी धर्म में कोई छोटा बड़ा नहीं बिना भेदभाव के सब एक समान हैं।
There is no ads to display, Please add some


