गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर सहित आसपास के सभी गांवो में अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के विराजित होने का उत्साह उमंग परिलक्षित हो रहा है। श्रद्धालु अभी से अपने अपने ढंग से इस अवसर को चिरस्मरणीय बनाने कई प्रकार की तैयारी कर रहे है। ताकि 22 जनवरी 2024 भारतीय इतिहास में स्वर्णीम अक्षरों में दर्ज हो जावें। नगर में कई स्थानों से प्रभातफेरिया निकलने लगी है। यह पूरा दिन राम की भक्ति, रामनाम एवं जय श्री राम की हर्षध्वनि से व्यतीत हो, जन जन में 22 जनवरी का पूरा दिन का माहौल राममय रहें इसलिए रामभक्तों, श्रद्धालुओं ने भारत सरकार से 22 जनवरी सोमवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर पूरे दिनभर पूरे देश का वातावरण राम भगवान की भक्ति, उत्साह-उमंग के साथ व्यतीत करने का अवसर प्रदान करने का आग्रह किया है। इस प्रकार की अपील करने वालों में विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, संतोष पुरी गोस्वामी, श्रीमती शीतल राजपूत विहिप जिला मंत्री डिगेश्वर जिला सहसंयोजक मोहित साहू अनंत सोनी अमन शर्मा मोहन शर्मा लक्ष्य शर्मा ओम शर्मा योगेश देवांगन योगेश सागर मुक्कू यदु पिलेश निषाद पिंकेश श्रीवास इशांत तिवारी गौरव राव डिकास देवांगन जय शर्मा करन सोनकर राहुल गंधर्व लोकेश निषाद मुकेश साहू अन्नू निषाद भोज निषाद शांतनु निषाद राज श्रीवास्तव शुभम सहित समस्त रामभक्त शामिल है। श्रद्धालुजनों ने कहा है कि हम सभी सनातन धर्म, संस्कृति, संस्कार को मानते है तथा इसे आगे बढ़ाने बनाने का काम करते है। 550 वर्षो के बाद स्वर्णिम अवसर 22 जनवरी को अयोध्या में हमारे अराध्य भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। और इस पूरे दिन को स्मरणीय बनाना है। जो कि पूरे दिन पूरी निश्चितता से तन्मयता पूर्वक व्यतीत हो।
22 जनवरी को ऐतिहासिक दिन बनाने राष्ट्रीय अवकाश दिवस घोषित किया जावें
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
