बोरई पीएससी में अब 24 घंटे मिलेगी स्वास्थ्य सेवा, ग्रामीणों को नहीं भटकना पड़ेगा

 

कृष्णा दीवान

धमतरी (गंगा प्रकाश)। धमतरी जिले के अंतिम छोर मे बसें ग्राम बोरई  के ग्रामीणों की लगातार शिकायतों और मांगों को गंभीरता से लेते हुए अब बोरई पीएससी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बीएमओ डॉ. अरुण नेताम के निर्देश व धमतरी कलेक्टर अविनाश मिश्रा के प्रयास से बोरई में स्वास्थ्य सुविधा को विस्तार देने की दिशा में कई अहम कदम उठाए गए हैं।

अब अस्पताल चौबीसों घंटे खुला रहेगा। एक एमबीबीएस डॉक्टर की भी नियुक्ति की गई है, जिनके रहने के लिए पुराने उपस्वास्थ्य केंद्र में क्वार्टर का मरम्मत कर आवासीय सुविधा दी गई है। वहीं नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सीआरपीएफ कैंप में आवास की व्यवस्था की गई है।

शनिवार को डॉ. नेताम ने बोरई पीएससी में सरपंच, उपसरपंच और पूर्व सरपंच सहित स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओपीडी सेवा सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगी, जबकि आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी शिफ्टवार तय की गई है ताकि डिलीवरी जैसी सेवाएं भी सुचारू रूप से संचालित हो सकें। किसी भी समस्या की स्थिति में ब्लॉक मुख्यालय को तुरंत सूचित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

वनाचल क्षेत्रों में टीकाकरण पर विशेष जोर

इसी दौरान पीएससी बोरई में एक और बैठक आयोजित की गई, जिसमें सीएचओ, स्टाफ नर्स व फील्ड में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों को वनवासी व दूरस्थ इलाकों के गांवों का दौरा कर वहां टीकाकरण अभियान को तेज करने के निर्देश दिए गए। टीकाकरण के महत्व, फायदे और समयबद्धता की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने की बात कही गई!


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version