गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिला प्रशासन के निर्देश पर फिंगेश्वर-राजिम अनुविभाग के एसडीएम धनंजय नेताम ने 22 जनवरी, 26 जनवरी एवं 30 जनवरी 2024 को अनुविभाग के सभी मदिरा दुकानों के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। 22 जनवरी दिन सोमवार को अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजित होना है वहीं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाना है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर फिंगेश्वर राजिम अनुविभाग में स्थित सभी मदिरा दुकानें बंद रहेंगे। इन दिनों कही भी अवैध ढंग से संग्रहण कर, घुम घुम कर शराब बेचते पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जावेगी।
There is no ads to display, Please add some


