छुरा (गंगा प्रकाश)। 26 नवंबर सविधान दिवस के शुभअवसर पर जोहार आदिवासी कला मंच छत्तीसगढ़ के तत्वाधान मे आयोजित प्रदेश स्तरीय वार्षिक सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन आदिवासी हल्बा शक्ति सदन गढ़ सिहावा नगरी जिला धमतरी मे रखा गया, जिसमे गरियाबंद जिला के मलेवा अंचल क्षेत्र”दाँतबाय कला “के उभरते कवि मेमन मरकाम को उनके कविता पाठ पर प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया इसके साथ ही आदिवासी समाज के होनहार व्यक्तियों को आदिवासी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया एवं अलग-अलग क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्यक्रम करने वाले तीस कलाकारों को पंजीयन के आधार पर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि अजय मंडावी पद्मश्री से सम्मानित पहले आदिवासी व्यक्तित्व एवं अतिविशिष्ट अतिथि रूपराय नेताम शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान छत्तीसगढ़ शासन एवं इस कार्यक्रम पर आदिवासी समाज के बुद्धिजीवी तथा सैकड़ो के संख्या मे लोग उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


