गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज लचकेरा घाट से राजिम होते हुए महानगर की ओर अवैध रेत ले जा रही 3 हाईवा वाहन एवं 1 ट्रैक्टर को खनिज विभाग द्वारा पकड़ा गया है। आज ही लचकेरा खदान में हो रहे मनमाने स्तर पर भंडारण एवं बिक्री का समाचार विस्तार से प्रकाशित हुआ। उसके बाद खनिज विभाग कुछ हरकत दिखाते हुए कार्यवाही की है। परंतु ग्रामीणों के अनुसार आज शनिवार को भी लचकेरा रेत घाट में दिनभर अवैध खनन एवं परिवहन भरी बरसात के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा है। वहां मनमाने संख्या में हाईवा वाहन रेत भरने के इंतजार में इधर उधर खड़े है। ग्रामीणों ने बताया कि खनिज विभाग की एवं जिला प्रशासन की सह पर इतनी कार्यवाही के दिखावे के बाद भी रेत माफिया खदान चला रहे है। आज इतनी बरसात के बाद भी खदान से 2-2 चैन माऊंटिंग से खनन कर गाड़िया भरी जा रही है। अधिकारी रेत खदान न जाकर रास्ते में 2-4 गाड़ी पकड़कर सक्रियता दर्शा रहे है। जबकि खदान में मनमाने गाड़िया हर समय खड़ी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि छापे की जानकारी मिलने पर दोनों चैन माऊंटिंग मशीनों को गांव के ही मिडिल स्कूल के सामने ब्यारा में छुपा दिया जाता है। यहॉ तक चैन माऊंटिंग पहुंचे इसके लिए ग्राम पंचायत द्वारा पांच लाख की लागत से बनी सीसी रोड टूटकर बिखर गई है। हाईवा गाड़िया कनेकेरा, महादेव घाट, जामगांव, कोसमखुंटा आदि स्थानों पर 5-5 6-6 का गु्रप बनाकर खड़ी रहती है। रेत खदान से इशारा मिलने पर गाड़िया रेत घाट पहुंचकर रेती भरकर गंतव्य की ओर रवाना हो जाती है। इस बरसात में बिना अनुमति से उत्खनन एवं भंडारण से परिवहन बताकर रेत माफिया अधिकारियों से मिलीभगत के बिना इतना साहस नहीं कर सकती। आज राजिम में पकड़ी गई 3 हाईवा एवं 1 ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 07 सीडी 7289, सीजी 04 एम 4416, सीजी 07 सीके 6925, सीजी 04 एमडी 6981 को राजिम थाना में खड़ा किया गया है। अधिकारी राजिम से लचकेरा की ओर न बढ़कर राजिम से ही खानापूर्ति कर चले गए। अगर लचकेरा पहुंचते तो आज भी काफी संख्या में गाड़िया पकड़ी एवं खुलेआम किया जा रहा अवैध उत्खनन पकड़ा जा सकता था। ग्रामीणों में अधिकारियों की लापरवाही से गहरा आक्रोश है।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version