गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अंचल के लिए नया साल दुर्घटनाओं की सौगात लेकर आया लगता है। पिछले 2 दिनों में 3 लोगों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। आज समीपस्थ ग्राम भसेरा के 30 वर्षीय युवक ने स्वयं के घर में ही कमरे के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 1-2 जनवरी की रात्रि में ग्राम भसेरा के ईश्वर धु्रव पिता पंचूराम धु्रव ने अपने घर में बांस के म्यार में प्लास्टिक रस्सी का फंदा बनाकर लटक जाने से अपनी इस्लीला समाप्त कर दी। सुबह सुबह परिवार के लोगों को घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने फिंगेश्वर पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही फिंगेश्वर थाने से प्रधान आरक्षक लक्षेन्द्र यादव घटना स्थल पहुंचकर शव के फंदे से उतारा और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिजनों को सौंपा। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह से घटना होना बताया है। पुलिस ने मार्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। परिवार वाले घटना से सदमे में है।
There is no ads to display, Please add some


