नशे के विरुद्ध गरियाबंद पुलिस की दो दिनों में लगातार दूसरी कार्यवाही ।

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।  गरियाबंद जिला क्षेत्र अंतर्गत अवैध गांजा, हीरा,वन प्राणी, शराब के तस्करी एवं बिक्री करने वालों के साथ-साथ समाजिक बुराई जुआ,सट्टा में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में समस्त थाना प्रभारी के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में असूचना संकलन एवं पेट्रोलियम के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों के ऊपर निगरानी रखी जा रही थी। 

            इसी क्रम में आज दिनांक को थाना प्रभारी देवभोग  निरीक्षक  गौतमचंद गावडे को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति अपने कार में गांजा रख कर खुटगांव चेक पोस्ट की ओर निकले है। परिवहन एवं बिक्री हेतु ले जा रहे हैं कि सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते सूचना तस्दीक पर हमारा स्टाफ के साथ खुटगांव चेक पोस्ट में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग  कर रहे थे। वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग के WAGON-R   क्रमांक UP 32 UN 4110 ओडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को रुकवा कर वहां तलाशी के दौरान दो व्यक्ति कार में बैठे मिले नाम पाता पूछने पर 01.) हरि ओम पाल एवं 02) शैलेंद्र कुमार निवासी उत्तर प्रदेश का बताया कार के पीछे डिक्की खोलवाकर से चेक करने पर दो सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में गांजा रखा होना पाया गया। गांजा को समक्ष गवाहन के तौल करवाने पर 33 किलो 700 ग्राम कीमती 337,000 रूपए एवं चार पहिया वाहन कीमती 04 लाख का होना पाया। गांजा को विधिवत समक्ष गवाहन के कब्जा पुलिस लेकर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस का पाए जाने से अपराधियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में दिया गया। दोनों अंतर्राज्यी तस्कर को गांजा का तस्करी करते पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

     उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गौतमचंद गावड़े, उप निरीक्षक अजय सिंह, सहायक उप निरीक्षक खुमान महिलांग, प्रधान आरक्षक नेमीचंद पटेल, कपूरचंद नेताम, मुकेश टोप्पो, आरक्षक गोपाल साहू, जय कंसारी, केसरी प्रधान की विशेष भूमिका रही।

 *नाम आरोपी* 

(1) हरि ओम पाल पिता जगदीश प्रसाद उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम मौसमपुर थाना मितौली जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश)

(2) शैलेंद्र कुमार पिता दिनेश कुमार उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम अंदापुर थाना महोली जिला सीतापुर (उत्तर प्रदेश)


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version