नारायणपुर(गंगा प्रकाश)। 45वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल एव वन विभाग नारायणपुर के संयुक्त प्रयासों से 30 जून को रोशन सिंह असवाल (द्वितीय कमान) द्वारा शुभगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) में पौधे लगाकर सघन वृक्षारोपण का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर शुभगांव वन विभाग नारायणपुर के रेंजर इन्द्र कुमार यादव की उपस्थिति में सामरिक मुख्यालय में तैनात अधिकारीयों, अधिनस्थ अधिकारियों सहित बल के 20 पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर रोशन सिंह असवाल (द्वितीय कमान) द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों को मानव जीवन में पर्यावरण के महत्व को समझाते हुये पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिये प्रेरित किया, साथ ही ग्रामवासियों एवं जवानों द्वारा द्वितीय कमान 45वीं वाहिनी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार फलदार व छायादार के 1672 पौधे लगाये गये तथा ग्रामवासियों द्वारा रोपित पौधों की सुरक्षा की जिम्मेवारी ली गई। वृक्षारोपण कार्यक्रम में शुभगांव वन विभाग, जिला-नारायणपुर के उपस्थित सभी ग्रामवासियों 45वीं वाहिनी व वन विभाग, नारायणपुर द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना की गई।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version