सागर बत्रा 

रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा अपनी 5 सूत्रीय मांग को लेकर प्रथम चरण में 11 जून को परिवार सहित राजधानी में धरना-प्रदर्शन,द्वितीय चरण में 15 जून पश्चात् दिवाल लेखन के माध्यम अपनी पीड़ा एवं कांग्रेस के वादा खिलाफी को आम जनता के समक्ष रखेंगे एवं तृतीय चरण में मानसून विधानसभा सत्र के साथ समग्र आन्दोलन करेगा उक्ताशय का निर्णय आज दिनांक 21 मई को रायपुर में विभिन्न अनियमित संगठनों के पदाधिकारियों के बैठक में निर्णय लिया गया उल्लेखनीय है कांग्रेस ने सरकार बनने पर 10 दिवस में प्राथमिकता से अनियमित कर्मचारियों के मांगों को पूरा करने का वादा किया इसी प्रकार कांग्रेस के जन-घोषणा (वचन) पत्र “दूर दृष्टि पक्का इरादा कांग्रेस करेगी पूरा वादा” के बिंदु क्रमांक 11 एवं 30 में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण करने छटनी न करने एवं आउट सोर्सिंग बंद करने तथा पृथक कर्मचारियों को रोजगार देने का वादा किया था मुख्यमंत्री ने 14 फ़रवरी 2019 को अनियमित मंच से घोषणा किये की यह वर्ष किसानों का है आगामी वर्ष कर्मचारियों का होगा| मार्च 2019 में बनी समिति अभी तक रिपोर्ट नहीं सौंपी जुलाई 2019 से शासन अभी तक अनियमित कर्मचारियों की आंकड़े प्राप्त नहीं कर सकी आउट सोर्सिंग बंद नहीं हुआ कांग्रेस सरकार अपने वादे के विपरीत 10 हजार से अधिक अनियमित कर्मचारियों यथा स्कुल सफाई कर्मचारी महिला पुलिस वालेंटियर अतिथि शिक्षकों शिक्षण सेवक स्वस्थ्य कर्मचारियों ग्रामीण विकास विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटरों की छटनी कर दी गई एवं छटनी निरंतर जारी है मार्च 2017 के पश्चात् न्यूनतम वेतन एवं अगस्त 2019 के पश्चात् संविदा वेतन में बढ़ोत्तरी नहीं की गई क्या यह दोहरी नीति नहीं है सरकार नौकरी तिहार मना रही है और विभिन्न विभागों यथा शिक्षा विभाग रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग वन विभाग सहकारिता विभाग पशुधन विकास विभाग सहकारिता विभाग में वर्षों से कार्यरत अनियमित कर्मचारियों को निकाले जाने के भय से जीवन जीने विवश हो रहा है| शिक्षा विभाग अंतर्गत बीजापुर सुकमा में 301 शिक्षा दूत,बीजापुर में 70 शिक्षा मितान बस्तर 160 शिक्षण सेवक, कोंडागांव में 508 ट्यूटर शिक्षक, दंतेवाडा कांकेर नारायणपुर मुंगेली में 1185 स्थानीय अतिथि शिक्षक कबीरधाम में 126 शाला संगवारी मदरसा अतिथि शिक्षक 1005, एकलव्य विद्यालय अतिथि शिक्षक 386 इन्हें भर्ती में किसी प्रकार की वेटेज नहीं दी जा रही है केवल 1659 अतिथि शिक्षक (विद्या मितान) जो उच्चतर शाला में कार्यरत उन्हें वेटेज दी जा रही है जबकि अधिकांश अतिथि शिक्षक (विद्या मितान) के पास टेट प्रमाण-पत्र नहीं होने से ये फार्म भर ही नहीं पाएंगे| इसी प्रकार आई.टी.आई. में कार्यरत 350 प्रशिक्षण अधिकारी एवं 750 मेहमान प्रवक्ता, वन विभाग में सहायक प्रबंधक एवं कार्यालयीन संवर्ग के अनियमित कर्मचारी 576, सहकारिता विभाग के 522 से अधिक अनियमित कर्मचारी प्रभावित होंगे| कांग्रेस सरकार के इस कृत्य से अनियमित कर्मचारियों में असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है 5 सूत्रीय मांग 

//1// समस्त अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण //2// निकाले गए अनियमित कर्मचारियों की बहाली //3// अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालीन किया जावे //4// आउट सोर्सिंग/ठेका बंद किया जावे //5// दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति दी जावे उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में मांग की,कि कांग्रेस सरकार घोषणा पत्र में किये गए वादे अनुरूप नियमित भर्ती को बंद करते हुए प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने, छटनी बंद करने छटनी किये गए कर्मचारियों को बहाल करने एवं आउट सोर्सिंग/ठेका बंद करने तत्काल कार्यवाही करें|


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version