दिव्यांग खिलेश्वर साहू को सी पी व्हीलचेयर दिया गया
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड स्रोत समन्वय केंद्र फिंगेश्वर में खिलेश्वर साहू पिता विजय साहू भाटापारा (परसदा कला) को सी.पी. व्हीलचेयर प्रदान किया गया। इस अवसर पर सुभाष शर्मा विकासखंड स्रोत समन्वयक फिंगेश्वर ने बताया कि व्हीलचेयर उन लोगों के लिए गतिशीलता को बढ़ावा देने और जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले एक सहायक उपकरणों में से एक है जिन्हें चलने में कठिनाई होती है। यह राजीव गांधी शिक्षा मिशन के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों (अस्थि बाधित) के लिए महत्वपूर्ण उपकरण है। इस अवसर पर सुभाष शर्मा विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, बी. आर. पी दिव्या गोस्वामी, मनीष कुमार देवांगन, स्पीच थेरेपी राधिका साहू, राकेश पांडे, नरेश साहू, नेतराम तारक व स्टॉप गण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
