75 प्रतिशत से काम उपस्तिथि वाले नहीं दे पाएंगे परीक्षा,प्रवेशपत्र ही डाउनलोड नहीं होगा

 

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। 1 मार्च से शुरू हो रही बोर्ड की परीक्षा में इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एक नई व्यवस्था लागू की है। जिसके तहत अब अपात्र विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने से पहले ही रोक दिया जाएगा। क्योंकि वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड ही नहीं कर पाएंगे। पहले कई बार ऐसे मामले सामने आते थे, जहां अपात्र विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो जाते थे, लेकिन अब यह संभव नहीं होगा।अपात्र विद्यार्थियों में वे छात्र शामिल हैं जिनकी कक्षा में उपस्थिति 75ः से कम है। इसके अलावा, अनुशासनहीनता, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नामांकन, या अन्य अनियमितताओं में संलिप्त छात्रों को भी अपात्र घोषित किया जाता है। मंडल की इस नीति का उद्देश्य योग्य छात्रों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर देना है। इससे न केवल शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी, बल्कि छात्रों को नियमित उपस्थिति और अनुशासन का महत्व भी समझ में आएगा।माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाएं 1 मार्च से प्रारंभ होंगी, जिसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस बार संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर उडनदस्ता टीम को विशेष रूप से तैनात किया जाएगा। इस वर्ष लगभग 2500 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version