गरियाबंद – नक्सलियों द्वारा डम्प किये गए विस्फोटक सामग्री सहित 8 लाख नगद राशि बरामद

 

  •  जिला मुख्यालय से 55 किमी दक्षिण-पूर्व दिशा, थाना मैनपुर अंतर्गत पण्डरीपानी से लगे पहाडी क्षेत्र।

  • माओवादियों द्वारा ग्रामीणों व कारोबारियों को डरा-धमका कर अवैध रूप से वसूले गये नगद राशि बरामद।

  • साथ ही नक्सल बैनर, दैनिक डायरी, कॉपी, नक्सल साहित्य भी बरामद।

  • गरियाबंद पुलिस, एसटीएफ, कोबरा 207, सीआरपीएफ 65 बटा. एवं सीआरपीएफ 211 की संयुक्त कार्यवाही।

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। शासन द्वारा प्रतिबंधित माओवादी संगठन (धमतरी गरियाबंद-नुआपाडा डिवीजन) के माओवादियों द्वारा विस्तारवादी नीति तथा दहशत फैलाने के उद्देश्य से थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम पण्डरीपानी से लगे पहाड़ी क्षेत्र में विस्फोटक समाग्री सहित ग्रामीणों एवं कारोबारियों को डरा-धमका कर अवैध रूप से वसूले गये नगद राशि डम्प कर रखा गया था। जिसके संबंध में स्थानीय सूचना तंत्रो के माध्यम से सूचना प्राप्त होने पर कार्यवाही करते हुये निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक जिला गरियाबंद के मार्गदर्शन में दिनांक 20.03.2025 को जिला मुख्यालय गरियाबंद से डीएसपी गरिमा दादर के नेतृत्व में निरीक्षक-शिवशंकर हुर्रा, उपनिरीक्षक-गुनेश्वरी नरेटी, सउनि-निरीक्षक-भानु प्रताप धुव, एसटीएफ टीम, कोबरा 207, सीआरपीएफ, ई-30 आप्स टीम एवं बीडीएस की संयुक्त पार्टीयों द्वारा थाना मैनपुर के ग्राम पण्डरीपानी जंगल/पहाडी क्षेत्र की ओर सर्चिंग के लिए रवाना हुये थे कि अभियान के दौरान दिनांक 20.03.2025 के करीबन 11:00 बजे, प्राप्त सूचना अनुसार डम्प एरिया में पहुंचकर बीडीएस टीम द्वारा सघन सर्च करते हुये आसपास चेक करने पर एक पेड़ के नीचे संदिग्ध डम्प की जानकारी हुई, उक्त जगह की खुदाई करने पर एक सफेद रंग के बोरी के अंदर लगभग 05 किलो का एक स्टील डिब्बा मिला जिसके अन्दर नीले रंग की झिल्ली में 08 लाख रूपया एवं 13 नग ज्वलनशील जलेटिन विस्फोटक तथा नक्सली बैनर, डायरी, कापी, साहित्य बरामद कर नक्सलियों के घातक एवं विस्तारवादी नीति को गरियाबंद पुलिस द्वारा नकाम करने में सफलता प्राप्त हुई। जिस पर थाना मैनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version