गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। जिले के पुलिस कप्तान उमनि / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के द्वारा जिले में अवैध गांजा, जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार के पुलिस कप्तान उमनि / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के दिशानिर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश सिंह ठाकुर एवं एसडीओपी पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक भोला सिंह के नेतृत्व में थाना छुरा एवं स्पेशल टीम के साथ कोसमबुडा तिरहा में चेकिंग के दौरान उडिसा तरफ से एक काले रंग की सुपर स्पेलण्डर क्र० सीजी 06 पी ए 4014 हमारे तरफ तेज रफ्तार में आ रही थी जिसे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह मोटर सायकल चालक नही रुका जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जो अपना नाम बसंत पिता बुंदावन पटेल उम्र 23 वर्ष साकिन लाठुर थाना लाठुर जिला बलांगीर उडिसा का रहने वाला बताया तथा अपने मोटर सायकल के पीछे में मादक पदार्थ गांजा जैसा वस्तु रखना पाये जाने पर विधिवत आरोपी एवं मोटर सायकल में रखे काले रंग पीठठू बैग की तलाशी लिया गया। तलाशी दौरान पीठठू बैग को खोलकर देखने पर उसके अंदर मादक पदार्थ गांजा भरा मिला। मौके पर आरोपी के कब्जे से कुल 8.200 किलो ग्राम कीमती 80,000 / रूपये तथा एक नग मोटर सायकल कीमती 40,000 रूपये जुमला कीमती 1,20,000/ रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है, अभियान लगातार जारी रहेगा। 

https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2023/06/VID-20230629-WA0018.mp4

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भोला सिंह के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक विजय मिश्रा, धनुष निषाद आरक्षक अरूण कोमर्रा, अवध पटेल, टिकेश्वर यादव, अरविंद जाटवर एवं स्पेशल टीम के प्रधान आरक्षक अंगद राव, जयप्रकाश मिश्रा, यादराम ध्रुव रवि सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही। 


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version