फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर के समता क्लब मैदान में शनिवार 7 दिसम्बर से रविवार 15 दिसम्बर तक विश्व विख्यात भागवत भास्कर बालयोगी विष्णु अरोड़ा की श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन स्व. श्री किसनु श्रीवास, सेवानिवृत्त प्रधानपाठक की पुण्यतिथि के अवसर पर राजेश, जितेश श्रीवास परिवार द्वारा किया जा रहा है। परिजनों श्रीमती हेमिन श्रीवास, कामिनी श्रीवास, सिन्धु श्रीवास ने बताया कि इस हेतु समता क्लब मैदान के 15000 वर्गफुट मैदान को वाटर प्रुफ टेन्ट से भव्य तरीके से सजाया गया है। शनिवार को दोपहर में कार्यक्रम के प्रारंभ में निज निवास से भव्य कलश यात्रा श्री पंचमंदिर, बालाजी मंदिर, मौलीमाता मंदिर होते हुए कथा स्थल समता क्लब मैदान में पहुंचेगी। कथा स्थल में कलश स्थापना, वेदीपूजन, व्यासपूजा उपरांत भगवताचार्य विष्णु अरोड़ा गौकरण कथा से भागवत कथा का शुभारंभ करेंगे। प्रवचन में 8 दिसंबर को परिक्षित श्राप, 9 दिसंबर को सृष्टि निर्माण, कपिल ज्ञान एवं ध्रुव चरित्र, 10 दिसंबर मंगलवार को पृथु चरित्र, नरसिंह अवतार, अजामिल उपाख्यान, 11 दिसंबर को वामन अवतार, समुद्र मंथन, श्री कृष्ण प्राकट्य उत्सव, 12 दिसंबर गुरूवार को श्री कृष्ण बाल लीला, कंशवध कथा, रूखमणी विवाह, 13 दिसंबर द्वारिकापुरी निर्माण, सुदामा चरित्र एवं 14 दिसंबर को प्रभु स्वधाम गमन, परीक्षित मोक्ष, तुलसी वर्शा एवं शोभायात्रा निकाली जावेगी। भागवत कथा के कार्यकर्ताओं ओमप्रकाश बंछोर, हरनारायण सूर्यवंशी, मोनू गुप्ता आदि ने जानकारी में बताया कि रविवार 15 दिसंबर को गीता प्रवचन, बरसी, पूर्णाहूति, हवन पूजन उपरांत महाप्रसादी श्राद्ध भोजन का वृहद आयोजन संपन्न होगा। कथा के परायणकर्ता नगर के आचार्य पं. कृश्णकुमार तिवारी एवं वरण महराज पं. ओम विनोद शर्मा प्रयागराज द्वारा किया जायेगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। आयोजनकर्ता राजेश-कामिनी एवं जितेश-सिन्धु श्रीवास परिवार ने अंचल के समस्त धर्मानुरागियों, भागवत प्रेमियों, आत्मीय परिजनों, शुभचिन्तकों एवं आम क्षेत्रीयजनों से भागवत कथा का श्रवण कर पुण्यार्जन करने की अपील की है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version