आईपीएल 2025 सीजन के प्लेऑफ में इस बार पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीम ने जगह बनाई है, जिसमें 29 मई को पहले क्वालीफायर मुकाबले में पंजाब किंग्स और आरसीबी की टीम के बीच में भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स और आरसीबी दोनों ने लीग स्टेज मुकाबले खत्म होने के बाद 19-19 अंकों के साथ खत्म किया है, जिसमें पंजाब की टीम बेहतर नेट रनरेट के दम पर पहले स्थान पर रही। हम आपको इस मुकाबले से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामला : शर्त पर रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया को मिली जमानत

प्लेऑफ मैचों के शुरू होने के समय को लेकर बात की जाए तो उसमें टॉस जहां भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा तो वहीं पहली गेंद शाम 7:30 पर फेंकी जाएगी। दोनों टीमों के बीच ये मैच चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में खेला जाएगा।

कब और कहां देख सकते हैं इस मैच का लाइव टेलीकास्ट

पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच होने वाले क्वालीफायर-1 मुकाबले के लाइव टेलीकास्ट को लेकर बात की जाए तो मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा, जिसमें स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ चैनल शामिल है। इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स एचडी 1 और एचडी 2 पर भी मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस यहां देख सकते हैं

इस मुकाबले का टीवी पर सीधा प्रसारण होने के साथ फैंस इसे अपने मोबाइल पर लाइव देख सकते हैं। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार के एप पर होगी तो वहीं फैंस अपने स्मार्ट टीवी पर जहां इस एप के जरिए मैच का आनंद ले सकते हैं तो इसके अलावा वेब ब्राउजर पर जियो हॉटस्टार की वेबसाइट पर जाकर लॉगिन कर भी मैच का आनंद लिया जा सकता है।

Brekings: 7 करोड़ का पुल बना मज़ाक, जान जोखिम में डाल रहे 40 गांव के लोग: तीन साल में एक भी पिलर नहीं, अब फिर से चक्काजाम की चेतावनी

कैसा रहेगा इस मुकाबले के दौरान मौसम का हाल

क्वालीफायर-1 मैच के दौरान मौसम को लेकर बात की जाए तो उससे किसी तरह के खलल पड़ने की संभावना नहीं है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार तापमान जहां 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, इसके अलावा शाम के समय हवा की रफ्तार करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है जो उमस भरे मौसम में प्लेयर्स को थोड़ा राहत देने का काम कर सकती है।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version