एक विधायक ऐसा भी……
रायपुर (गंगा प्रकाश)। विजयादशमी के मौके पर दशहरा मैदान, चौबे कॉलोनी रायपुर मे रावण दहन का कार्यक्रम हो रहा था जिसमे भव्य आतिशबाजी की जा रही थी तभी अचानक पटाखों के फटने के दौरान कार्यक्रम देखने आये एक परिवार का छोटा सा मासूम बच्चा पटाखों से घायल हो गया, उसे आनन-फानन मे नज़दीकी लाइफ वर्थ हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया था, मासूम बच्चे के घायल होने की खबर सुनते ही क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय तुरंत हॉस्पिटल पहुँचे और बच्चे का हालचाल स्तिथि का जायज़ा लिया एवं मौके पर ड्यूटी डॉक्टर को निर्देश दिया कि बच्चे के इलाज में किसी भी तरह से कोई भी तकलीफ नही होनी चाहिए।
ये ऐसा मौका रहता है जब हर परिवार अपने बीवी-बच्चो के साथ दशहरा पर्व मनाने विभिन्न जगहों में रावण दहन के कार्यक्रम में सम्मिलित होते है संयोग की बात रही कि कार्यक्रम स्थल पर सिर्फ इसी परिवार के साथ यह घटना घटी।
घायल बच्चे का नाम पवन कुमार साहू है जिसकी उम्र 8 साल है बच्चा रामनगर कोटा रोड दिशा कॉलेज के पास रहता है बच्चे के पिता का नाम लीलाराम साहू है जो कि दैनिक रोज़ी पर मिस्त्री का काम करते है।
अपने विधानसभा के हर परिवार को विधायक विकास उपाध्याय अपना परिवार समझते है, रायपुर पश्चिम की जनता का हर दुख को अपना बना कर विकास उपाध्याय उस समस्या का हल निकालते है, दशहरा पर्व के व्यस्ततम कार्यक्रम को छोड़ विकास उपाध्याय ने बच्चे का कुशलक्षेम जानने हॉस्पिटल पहुँचे और उनके परिवार को दिलासा दिलाया कि मेरे रहते बच्चे के इलाज में कोई कमी नही होने दूँगा । अपने मासूम बच्चे के तुरंत इलाज होने और बच्चे की स्वास्थ स्तिथि सामान्य होने पर परिवार के सदस्यों ने विधायक विकास उपाध्याय का नम आँखो से आभार जताया।
There is no ads to display, Please add some


