बालोद(गंगा प्रकाश)। जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। नगर पंचायत अर्जुन्दा के कर्मचारियों ने मृत गाय को ट्रैक्टर के पीछे बांध कर घसीटते हुए ले जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले की जानकारी लगते ही कलेक्टर ने सीएमओ अर्जुन्दा नगर पंचायत को कारन बताओ नोटिस जारी किया है। ट्रैक्टर में घसीटते हुए ले जाने वाले तीनो प्लेसमेंट कर्मचारियों को तत्काल हटाया गया है।
यह घटना अर्जुन्दा नगर की है। वहीं बालोद में फिर एक बार दंतैल हाथी ने दस्तक दी। दीपावली पर एक दंतैल हाथी की एंट्री हुई है। दंतैल हाथी ने गुरुर वन परिक्षेत्र के मुजालगोंदी और जंगली, परिसर एरिया में धान की खड़ी फसलों को पैरों से रौंदा दिया। केला और गन्ने की फसलों को भी हाथी ने क्षति पहुचाई। इसको देखते हुए आसपास के दर्जनो गांव अलर्ट पर और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं दीपावली त्यौहार के चलते वन अधिकारी छुट्टी पर है। वहीं चौकीदार निगरानी रख रहे है।
There is no ads to display, Please add some


