अरविन्द तिवारी
जेरूसलम/इजराइल(गंगा प्रकाश) – बेंजामिन नेतन्याह इजराइल के अगले प्रधानमंत्री होंगे। फाइनल राउंड की काउंटिंग में नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने 120 में से 64 सीटें जीत लीं। उन्हें सत्ता में आने के लिये 61 सीटों की जरूरत थी। इजराइल के प्रधानमंत्री याइर लापिड ने चुनाव में हार स्वीकार करते हुये विपक्षी नेता बेंजामिन नेतन्याहू को फोन कर चुनावी जीत पर बधाई दी। बता दें कि इजराइल में पिछले तीन साल में पांचवीं बार इलेक्शन हुये हैं , जिसके बाद पूर्ण बहुमत के साथ किसी पार्टी ने सत्ता में वापसी की है।नतीजे पूरे होने से पहले ही नेतन्याहू ने लिकुड पार्टी के चुनाव मुख्यालय में अपने समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम एक बहुत बड़ी जीत के कगार पर हैं। इजराइल में वर्ष 2019 के बाद से ही राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है। यहां सबसे लम्बे समय तक प्रधानमंत्री रहे नेतन्याहू को रिश्वेतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगने के बाद अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। इस चुनाव में नेतन्याहू के मुख्य प्रतिद्वंद्वी यैर लैपिड थे। इन्होंने ही नेतन्याहू को सत्ता से हटाने के लिये पूरी बिसात बिछाई थी। उल्लेखनीय है कि बेंजामिन नेतन्याहू वर्ष 1996 से 1999 और 2009 से 2021 तक 15 साल इजराइल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नेतन्याहू औपचारिक रूप से 15 नवंबर के बाद प्रधानमंत्री नियुक्त किये जायेंगे। इस बीच इजराइल स्टेट प्रोटोकॉल के मुताबिक राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग , नेतन्याहू को सरकार बनाने का समय देंगे। इजराइल में वर्ष 2019 में नेतन्याहू पर रिश्वतखोरी, धोखाधड़ी एवं विश्वासघात के आरोप लगने के बाद से राजनीतिक गतिरोध चला आ रहा है। नेतन्याहू इजराइल के सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री रहे हैं।
पीएम मोदी ने दी बधाई
नेतन्याहू के भारत से अच्छे रिश्ते रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जीत की बधाई दी है। उन्होंने लिखा- चुनावी जीत पर ‘मेरे दोस्त’ नेतन्याहू को बधाई। मैं इजराइल और भारत के बीच निरंतर सहयोग की आशा करता हूं। हम मिलकर भारत-इजरायल स्ट्रैटिक पार्टनरशिप को आगे ले जायेंगे।
There is no ads to display, Please add some


