गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में अवैध खनिज कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय हीरा तस्करी के नेटवर्क पर चोट की है। गरियाबंद पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में ओडिशा के कालाहांडी जिले के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से लाखों रुपये मूल्य के हीरे बरामद किए गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 मार्च 2026 को वरिष्ठ अधिकारियों को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से हीरे का परिवहन कर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थाना प्रभारी गरियाबंद एवं साइबर टीम को सक्रिय किया गया और संदिग्ध की पतासाजी कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

निर्देशों के पालन में पुलिस टीम ने ग्राम नहरगांव तिराहा, स्कूल के पास घेराबंदी कर योजनाबद्ध तरीके से रेड कार्रवाई की। मौके पर एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा मिला, जो सफेद रंग की लाइनदार हाफ टी-शर्ट और नीले रंग का हाफ पेंट पहने हुए था। वह अपने पास रखे बहुमूल्य हीरे बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा था।
पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को घेरा और पूछताछ की, तो उसके पास से 34 नग छोटे-बड़े चमकीले बहुमूल्य खनिज (हीरे) बरामद किए गए। इन हीरों की अनुमानित कीमत 9 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा आरोपी के पास से एक रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग 5 हजार रुपये है, भी जब्त किया गया। इस प्रकार कुल जब्ती की कीमत 9 लाख 25 हजार रुपये रही।
अधिकार की आड़ में हरियाली पर प्रहार? अफसर से जुड़ी जमीन पर बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई अनुमति 10 पेड़ों की, कटे 50 से अधिक; जेसीबी से समतलीकरण, प्रशासनिक चुप्पी से उठे गंभीर सवाल हरियाली से वीरानी तक का बदला मंजर
पकड़े गए आरोपी की पहचान बंशीधर सेठी (50 वर्ष), पिता डम्बरू सेठी, निवासी ग्राम धोबापाड़ा, थाना भवानीपटना, जिला कालाहांडी (ओडिशा) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध रूप से हीरों का संग्रह कर विभिन्न क्षेत्रों में ग्राहकों की तलाश कर उनकी बिक्री करने का प्रयास कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कृत्य को गंभीर अपराध मानते हुए उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही मामले की विस्तृत विवेचना जारी है, जिसमें इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनिज तस्करी, परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित संस्थाओं हेतु प्रपोजल, सैंक्शन ऑर्डर व भुगतान प्रेषण की अंतिम तिथियाँ जारी निर्धारित तिथि के बाद पोर्टल बंद, विद्यार्थियों के वंचित होने पर संस्था प्रमुख होंगे जिम्मेदार
इस पूरी कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद की टीम और साइबर सेल की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय के चलते यह सफलता हासिल हुई है।
गरियाबंद पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध खनिज कारोबार के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे इस तरह के गैरकानूनी कार्यों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

There is no ads to display, Please add some


