शुकदेव वैष्णव
महासमुंद (गंगा प्रकाश)। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना महासमुंद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के परिवहन में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दिनांक 02 अप्रैल 2026 को थाना महासमुंद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति घोड़ारी शराब दुकान से अधिक मात्रा में देशी मसाला शराब लेकर मोटरसाइकिल से परिवहन कर रहा है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बेलसोण्डा रेलवे फाटक के आगे एनएच-353 मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इरफान खान (21 वर्ष), पिता युसुफ खान, निवासी वार्ड क्रमांक 03, स्टेशन पारा महासमुंद बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी की स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 06 जीजेड 1822 के सामने रखी सफेद बोरी से 50 पौवा देशी मसाला शराब (प्रत्येक 180 एमएल) कुल 09 लीटर बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 5000 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने मौके पर गवाहों की उपस्थिति में अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 30,000 रुपये) जब्त कर ली। इस तरह कुल 35,000 रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई है।
आरोपी के विरुद्ध थाना महासमुंद में अपराध क्रमांक 170/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
जब्त सामग्री: 50 पौवा देशी मसाला शराब (कुल 09 लीटर) – कीमत 5000 रुपये, स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 06 जीजेड 1822 – कीमत 30,000 रुपये पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी

There is no ads to display, Please add some


