गरियाबंद पुलिस और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई, 8,770 रुपये नकद व ताश की गड्डी जब्त
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में अवैध जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना गरियाबंद पुलिस एवं स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम आमदी स्थित उप जेल के पीछे चल रहे जुआ फड़ पर छापा मारकर 8 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी राशि और ताश की गड्डी भी जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 जून 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम आमदी में उप जेल के पीछे कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद थाना प्रभारी गरियाबंद एवं स्पेशल टीम ने मौके पर दबिश दी।
ऑपरेशन तलाश की समीक्षा: गुमशुदा मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश, विवेचकों को मिला डिजिटल पुलिसिंग का प्रशिक्षण
पुलिस टीम को देखकर कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि 8 जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआरियों के पास एवं सामूहिक फंड से कुल 8 हजार 770 रुपये नकद तथा 52 पत्ती ताश बरामद कर जब्त किया।
पकड़े गए आरोपियों में मिथलेश ध्रुव (27), राम ध्रुव (19), तुकाराम ध्रुव (48), कुलेश्वर ध्रुव (27), महेश ध्रुव (34), रूमेश ध्रुव (25), हेम कुमार ध्रुव (28) तथा हेमलाल दीवान (35) शामिल हैं। सभी आरोपी गरियाबंद एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
तीन दिनों में 8 हाईवा रेत से भरे ट्रक जब्त, अवैध परिवहन पर गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।





