शिवशंकर जायसवाल जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त, नई जिम्मेदारियों से संगठन के और मजबूत व सक्रिय होने की उम्मीद
गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद में संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की अनुमति से जिला भाजपा संगठन द्वारा जारी आदेश के अनुसार देवेश ठाकुर को मलेवांचल मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं शिवशंकर जायसवाल को भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावशील की गई हैं।
भाजपा जिला संगठन की ओर से जारी नियुक्ति आदेश 13 सितंबर 2026 का है। आदेश में प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई है। मलेवांचल मंडल अध्यक्ष के रूप में देवेश ठाकुर की नियुक्ति को संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मंडल संगठन को मिलेगी नई दिशा
देवेश ठाकुर के सामने अब मलेवांचल मंडल में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी। मंडल क्षेत्र में पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने तथा संगठन की गतिविधियों को सक्रिय करने में मंडल अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
👉 जरूर पढ़ें: खबर का हुआ असर! मेडिकल स्टोर पर पड़ा ताला, संचालक को नोटिस
पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच इस नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नई जिम्मेदारी के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है। नई नियुक्तियों से भाजपा का जिला एवं मंडल संगठन और अधिक मजबूत, सक्रिय तथा प्रभावी तरीके से काम करेगा, ऐसी अपेक्षा कार्यकर्ताओं द्वारा जताई जा रही है।

शिवशंकर जायसवाल जिला कार्यसमिति में शामिल
इसी क्रम में शिवशंकर जायसवाल को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। जिला कार्यसमिति में उनकी नियुक्ति से जिला स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भूमिका बढ़ेगी। पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों और संगठनात्मक अभियानों को आगे बढ़ाने में जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में दयाराम नागेश, जगदीश यादव, लालसिंग दीवान, दालचंद ध्रुव, फिरतुराम कंवर, ईश्वर वर्मा, थनेश्वर कंवर, नारायण ठाकुर, कृष्णा गुप्ता, झंवर अग्रवाल, संतराम ठाकुर, नरपाल टेकाम, जाकिर हुसैन, देवेंद्र साहू, दीपेश दीवान, मोहन यादव, हीरालाल प्रजापति, अशोक राजपूत, भीखम मरकाम, राधेश्याम ध्रुवा, सोहन ध्रुव, मोतीराम दीवान, विष्णु साहू, डोनेश कुमार देवांगन, मनहरण नेताम, हिरासिंग, टिकमसिंग राजाराम, भागी राजपूत, खेदूराम यादव, गैंदसिंह दीवान, तुलेश्वर कपिल, कार्तिक नागेश, लखनसिंग, युवराज, लोकराम, देशराम साहू, इंडलाल साहू, विनोद कंवर, उमेश कंवर, अनिल चंद्राकर, पारस ठाकुर, सुरेंद्र सोनटेके, टिंकू ठाकुर, रितेश यादव, लेखराज ध्रुवा, तोकेश्वरी मांझी, थानसिंग निषाद, तानसिंग मांझी, शियाराम ध्रुव, इमरान मेमन, चित्ररेखा ध्रुव, रिंकू सकदेव, नारायण पटेल, श्यामलाल शोरी, सुरेंद्र ठाकुर, परमेश्वर यादव, उमेश ध्रुव, शिवकुमार जायसवाल, हुमन लाल, सोमराज, नंदकिशोर यादव, गौकरण नेताम, प्रताप नेताम, हेमलाल दीवान, कुशल ध्रुव, गोलू ध्रुव, टिकेश्वर साहू, कुलेश्वर निषाद और कोमल नेताम सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।
👉 जरूर पढ़ें:दो हादसे, दो घायल… फिर उठा वही सवाल—मुसीबत में मैनपुर की 108 कहां है?
कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि देवेश ठाकुर के नेतृत्व में मलेवांचल मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय होकर कार्य करेगा। वहीं शिवशंकर जायसवाल के जिला कार्यसमिति में शामिल होने से जिला संगठन को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।




