करन अजगल्ले
सक्ति(गंगा प्रकाश)। नवीन जिला सक्ति के मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत आने वाले शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़े सीपत में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दिनांक 26 नवंबर 2022 को संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े सीपत तहसील मालखरौदा जिला शक्ति में विधिक साक्षरता शिविर में जिला न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी के द्वारा स्कूल बच्चों को क़ानून की बारीकियों की विशेष जानकारी दी गई वही विशेष न्यायाधीश ( एफटीएससी)/ अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति शक्ति द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के मध्य संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया साक्षरता शिविर में संविधान की संक्षिप्त जानकारी, पास्को एक्ट से संबंधित जानकारी एवं अन्य कानूनी जानकारियां भी प्रदान की गई जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं की संख्या 250 थी,वही स्कुल स्टाप के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं ग्राम पंचायत के सचिव समारू मधुवर्ती, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस कमेटी ज़ोन अध्यक्ष संतोष साहू सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे हैं।
There is no ads to display, Please add some


