संजय सिंह भदौरिया

सुकमा (गंगा प्रकाश)। -सुकमा जिले के पुसपाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चितलनार नयापारा के जंगलों में एक महिला का शव बरामद किया गया है मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम मूगै नाग पति बोटी नाग उम्र 42 वर्ष जिसे तुलसी थाना मलकानगिरी जिला मलकानगिरी का होना बताया जा रहा है आपको बता दें कि बुधवार को पति व पत्नि को पुसपाल सप्ताहिक बाजार में देखा गया था दोपहर 3:00 बजे तक दोनों साथ में बाजार में घूम रहे थे दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ व लड़ाई झगड़ा भी हुआ बताया जा रहा है उसके पश्चात गुरुवार को ग्रामीणों के द्वारा चितलनार नयापारा के जंगलों में महिला का शव देखकर पुसपाल थाना में इसकी सूचना दिया गया जिसके पश्चात पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन कि थाना प्रभारी प्रमोद कश्यप ने बताया कि महिला की हत्या की गई है। महिला का पति हत्या के बाद से फरार था आज सुबह पता चला कि पति ने भी आत्महत्या करली है। दोनो का शव पोस्टमार्टम हेतु भिजवा कर विधि अनुसार कार्यवाही को गई।

There is no ads to display, Please add some


