चंद्रशेखर जायसवाल
धरमजयगढ़ (गंगा प्रकाश)। दुर्गापुर में प्रस्तावित एसईसीएल कोल ब्लॉक को लेकर मुआवजा निर्धारण को लेकर किसानों और कंपनी प्रबंधन में सहमति बनती नही देखी जा रही है। और इसी क्रम में आज धरमजयगढ़ के शाहपुर में एसडीएम के नेतृत्व में एसईसीएल के कर्मचारियों और किसानों के बीच मुआवजा निर्धारण को लेकर बेहद शोर शराबे के बीच एक बैठक आयोजित की गई जिसमे काफी गहमा गहमी का माहौल रहा।लगभग दो घंटे से भी अधिक समय तक चली इस बैठक का नतीजा फिलहाल कुछ भी नही निकला बैठक में एसडीएम डिगेश पटेल ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए कंपनी प्रबंधन से अधिकतम मुआवजा दिलाने की बात कही।लेकिन ग्रामीण अपनी मांगो पर अड़े देखे गय।
There is no ads to display, Please add some


