गरियाबंद(गंगा प्रकाश)।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिवर्ष 25 जनवरी को 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा। भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य इस समारोह के द्वारा 17-18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले लोगों में पंजीयन हेतु जागरूकता पैदा करना है। उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर वन विभाग के ऑक्शन हॉल में दोपहर 01 बजे से किया जायेगा एवं प्रत्येक मतदान केन्द्र पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जायेगा। मतदाता दिवस कार्यक्रम में 18 से 19 वर्ष के नए मतदाताओं को मतदाता परिचय पत्र प्रदान करना, प्रत्येक विधानसभा से अच्छे कार्य करने वाले बूथ लेवल ऑफिसर को पुरस्कृत करना, स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता करने वाले अच्छे नोडल प्राध्यापक को पुरस्कृत करना, उपस्थित मतदाताओं को शपथ दिलाना, इत्यादि कार्यक्रम शामिल है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही हेतु जिले के दोनों अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, राजिम / देवभोग, तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, गरियाबंद / राजिम / छुरा मैनपुर/ देवभोग तथा जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये गए है तथा नये मतदाताओं सहित सभी नागरिकों को कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।
25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस वन विभाग के आक्सन हॉल में किया जायेगा आयोजन
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



