छुरा (गंगा प्रकाश)। ग्राम जिडार में भैंसा यादव परिवार के जात्रा कार्यक्रम में अतिथि बतौर शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ साथ में सरपंच भुवन नेताम, बेनू राम मरकाम, नोहर सिंह ध्रुव प्रबंधक मुढीपानी,मंचासीन थे। सभी अतिथि जनों को बेंच व पीला चावल हार माला लाकर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमति केशरी नोहर ध्रुव ने कहा कि जात्रा पर्व अपने देवी-देवताओं को खुश रखने के लिए पांच वर्ष या हर वर्ष मनाया जाता है।यह पर्व छत्तीसगढ़ के बहुतेरे परिवार में मनाने का रिवाज चला आ रहा है।जात्रा पर्व में अपने रिश्तेदारों व अन्य समाज को भी आमंत्रित करते हैं।यह एक मेल मिलाप का त्योहार भी है। यह कार्यक्रम अपने परिवार के सुख शांति और समृद्धि के लिए मनाया जाता है यहां अपने परिवार के खुशहाली के लिए मन्नतें भी मांगी जाती है।कार्यक्रम में भैंसा परिवार अध्यक्ष माधोराम यादव, गोविन्द राम यादव, जयमल यादव, बनवाली यादव, हरिराम यादव, संत राम यादव, किशुन यादव, हल्कीराम यादव,और आसपास से महिलाएं पुरुष एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


