करन अजगल्ले
सक्ति (गंगा प्रकाश)। वेतन विसंगति दूर करने की मांग की लड़ाई अब आर-पार की स्थिति में देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर सक्ति-जिला अपनी 1 सूत्री मांग प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर 6 फरवरी 2023 से होने वाली अनिश्चितकालीन आंदोलन करने की तैयारी पूर्ण कर चुके हैं, आंदोलन के चौथे चरण की तैयारी एवं समीक्षा के लिए 28 जनवरी को मालखरौदा ब्लॉक के मिरौनी डैम में जिला स्तरीय बैठक आयोजित कर प्रांतीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं ब्लॉक पदाधिकारियों की उपस्थिति में आंदोलन की रणनीति तैयार की गई है। उसी तैयारी के अनुक्रम में आज 3 फरवरी 2023 को जिला कलेक्टर महोदया सक्ति नूपुर राशि पन्ना , पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ति,अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व सक्ति एवं थाना प्रभारी सक्ति को अनिश्चितकालीन आंदोलन के संबंध में ज्ञापन सक्ति जिलाध्यक्ष श्री भोला शंकर साहू एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार धारिया ने सौंपा और बताया गया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वेतन विसंगति की निराकरण नहीं करने के कारण अनिश्चितकालीन आंदोलन हेतु बाध्य हुए हैं।विगत 4 साल से लड़ाई लड़ रहे हैं।परंतु अभी तक आश्वासन के अतिरिक्त छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोई ठोस पहल नहीं किया गया है। और वेतन विसंगति के निराकरण के लिए बनाई गई कमेटी 1 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अपनी रिपोर्ट सरकार को नहीं सौंपी है। जिससे समस्त सहायक शिक्षक एवं पदोन्नत प्रधान पाठक संवर्ग में नाराजगी है इसलिए 6 फरवरी से जिला मुख्यालय सक्ति में होने वाली अनिश्चितकालीन आंदोलन में लगभग समस्त सहायक शिक्षक एवं पदोन्नत प्रधान पाठक शामिल हो रहे हैं। जिससे जिला शक्ति के लगभग समस्त प्राथमिक शाला बंद रहेगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
There is no ads to display, Please add some


