पं श्रवण कुमार दुबे
चकरभाठा (गंगा प्रकाश)। ग्राम कया निवासी अशोक कौशिक के घर रहने के लिए बिलासपुर निवासी लखन लाल कौशिक जो अशोक कौशिक का रिश्ता में साडू भाई है उसका बड़ा लड़का सूरज कौशिक रहने के लिए ग्राम कया आया हुआ था जो 20 दिन अशोक कौशिक के यहां रहा उसके बाद अपने घर महर्षि विद्यालय रोड में जाने के लिए अशोक कौशिक के साथ ग्राम कया से चकरभाठा तक आया एवम चकरभाठा से अकेले ऑटो बैठकर महाराणा प्रताप चौक तक इंतजार कर रहे अपने पापा लखन लाल कौशिक से मिलने गया लेकिन वह वहां पर ऑटो से नही पहुंचा और दिनाक 29 जनवरी से ऑटो में बैठकर लापता हो गया अपने बेटा के नही मिलने पर परिवार द्वारा सूरज का खोजबीन किया गया रिश्तेदारों में पता लगाया गया लेकिन कही नही मिलने पर परिवार द्वारा दिनांक 3/2/2023 दिन गुरुवार को गुमशुदगी का रिपोर्ट थाना चकरभाठा में लिखवाया गया जिससे खोजने में आखिर चकरभाठा पुलिस ने कामयाबी हासिल कर परिवार को शनिवार को सुपुर्द कर दिया गया
There is no ads to display, Please add some


