चिराग उपाध्याय
कोंडागांव(गंगा प्रकाश):- प्रार्थी ननकू राम मण्डावी ( सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक) निवासी धमतरी ने दिनांक 08.12.22 को थाना अनंतपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उमरगांव निवासी आरोपी लुदरू राम यादव दूसरे का जमीन को अपना बताकर ढेड़ लाख रूपए प्रति एकड़ के हिसाब से एडवांस में नगद 168000 रुपए अपने बैंक खाते में लेकर धोखाधड़ी किया है। तथा पैसा वापस मांगने पर जो करना है कर लो पैसा नहीं दूंगा कहता है प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना अनंतपुर में अपराध क्रमांक 30/2022 धारा 420 भादवि.कायम कर विवेचना में लिया गया।
कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) के आदेश से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन व एसडीओपी कोंडागांव निमितेश सिंह के पर्यवेक्षण में लगातार आरोपी की पता तलाश की जा रही थी जो गिरफ्तारी के डर से लुक चुप रहा था। शनिवार को आरोपी लुदरू राम यादव, पिता स्वर्गीय सुकालू राम यादव, निवासी उमरगांव ‘ब’* को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया गया है.
There is no ads to display, Please add some


