साउंड व्यवस्था सही नहीं होने के कारण कैबिनेट मंत्री ने बिना माइक के ही दिए उद्बोधन
राघवेंद्र सिंह
बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। पांच मंडली जिनमें लोक सिंगार मानस परिवार अमाकोनी सिमगा, तुलसी मानस परिवार लच्छनपुर पलारी, जय भोले शंकर मानस परिवार रिश्दा बलौदाबाजार, कौड़िया मानस परिवार सेमराडीह निपनिया भाटापारा तथा पांचवा मानस मंडली बड़गांव कसडोल रहा जिनमें सभी मानस मंडलियों ने साउंड व्यवस्था को देखकर खासा नाराजगी जाहिर की जिससे आयोजक समिति पर सवाल उठ रहे खड़े क्योंकि गाने बजाने की प्रक्रिया में साउंड का महत्व विशेष होता है और उसी से ही गायन वादन भजन कीर्तन सत्संग उन्हीं से उनकी आवाज और उनकी सभी क्रियाकलापों की गूंज सुनाई देती है मगर साउंड की व्यवस्था उस तरह से नहीं थी जिस तरह से होनी चाहिए सभी मंडलियों ने कहा कि साउंड से अच्छा तो गांव गांव में होने वाले छोटे-छोटे घरों में कथा, रामायण, वार्षिक जैसे कार्यक्रमों में बढ़िया साउंड रहता है जहां दो बक्से और दो चौके में ही इतना बेहतरीन आवाज आता है मगर यहां तो हम गा रहे थे मगर गाने वाले का आवाज तबला वादक को भी ढंग से सुनाई नहीं दे रहा था और ऐसा लग रहा था जैसे वही बज रहा है वही गा रहे हैं वही सुन रहे हैं वही धम धम की आवाज आ रही है इस तरह से साउंड की व्यवस्था सही नहीं थी।
साउंड बिल्कुल भी अच्छी नहीं थी हमें अच्छा नहीं लगा भले ही कोई भी प्रथम व द्वितीय आया लेकिन इस तरह से आयोजन में साउंड की अच्छी व्यवस्था होनी जरूरी रहती है
मानस मंडली
मुझे अफसोस है कि जिस तादाद में लोगों की उपस्थिति होनी चाहिए थी उतनी उपस्थिति नहीं थी, वाद्य् व्यवस्था ध्वनि व्यवस्था संतोषजनक नहीं थी, मैं स्वयं सामने बैठा था मुझे तो आधी बात खुद समझ नहीं आई
सुरेंद्र शर्मा
कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष(कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त)
There is no ads to display, Please add some


