विनय सिंह
दुर्ग (गंगा प्रकाश)। गुरुवार रात्रि को करीब साढ़े 10 बजे लोहरसी की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर तर्रा निवासी जी पी यदु के मेडिकल , घर में जा घुसी।घर के सभी सदस्य 1 मिनट पहले ही मेडिकल दुकान से अंदर की तरफ गए थे तभी यह घटना घटी, इस तरह से एक बड़ी अनहोनी होने से टल गई।बताया जा रहा है इस घटना से तीन व्यक्ति की मौत हो गई।वही ड्राइवर का कही कोई अता पता नहीं है।ट्रक का पहले का चार चक्का सहित इंजन पूरा अंदर घुस गया है।अनुमान लगाया जा रहा है की ड्राइवर अंदर ही फंसा हो।घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।ट्रक ने बिजली खंभा को भी तोड़ दिया है।बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे ओर काम शुरू किया।बिजली कनेक्शन काटकर बाकी जगह बिजली बहाल किया।इस घटना से जी पी यदु के मेडिकल में रखे सामान और मकान पूरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गया है।इससे उन्हें लाखो का नुकसान हुआ है।रात के 3 बजे तक गाड़ी को निकालने पुलिस मशक्कत करती रही।
देर रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, ट्रक के सामने का हिस्सा क्रेन मंगवाकर निकालना पड़ा। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दो की शिनाख्त की गई है, जबकि एक के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है
There is no ads to display, Please add some


