अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता
दोनो आरोपी कोंटा के ही है रहवासी
संजय सिंह भदौरिया
सुकमा (गंगा प्रकाश)- सुकमा में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देशन पर जिले में नशामुक्ति एवं अवैध शराब बिकी एवं परिवहन हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कोंटा में आज मुखबीर सूचना पर दो आरोपियों के चक्रधर राव एवं मजी शिवनाग दोनो कोंटा के ही रहवासी हैं जो कई दिनों से उड़िसा से अवैध शराब लेकर कोटा में परिवहन करने का कार्य कर रहे थे आज उनके कब्जे से किंगफिशर बीयर बोतल 55 नग एवं रॉयल स्टेग अंग्रेजी शराब का बोतल 03 नग एवं रॉयल स्टेग अंग्रेजी शराब का पौव्वा 51 नग कुल मात्रा 47 लीटर 180 एम.एल. जिसकी कीमत लगभग 21 हजार रूपये आंकी जा रही है जब्त किया गया व उक्त दोनो आरोपियों के विरूद्ध अवैध शराब परिवहन करते हुये थाना कोंटा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
There is no ads to display, Please add some


