चिराग उपाध्याय
केशकाल (गंगा प्रकाश) :-कोंडागांव जिला के सबसे बड़े विकासखंड केशकाल के मेला 2023 की तैयारियां आरंभ हो गई है इस मेले का आयोजन 14 मार्च से शुरू होगा, जो 3 दिनों तक चलेगा। नगर पंचायत इस मेले की तैयारी में लगा हुआ हैं । एसडीएम शंकरलाल सिन्हा एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नामेश कावड़े के नेतृत्व में मेला की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न हो इसके अपने अधीनस्थों के साथ तैयारी में लगे थे।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी नामेश कावड़े ने प्रतिनिधि को बताया कि केशकाल मेला 2023 में नगर वासियो क़ो मेला देखने बाहर से आने वाले लोगों एवं सभी आयु वर्ग के लोगों का ध्यान रखते हुए उनके मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक श्रंखला रखी गयी हैं। जिसमें 14 मार्च दिन मंगलवार से आरंभ होगा जिसमें बाहर से आने वाले व्यापारियों के टैक्स फ्री होगा साथ ही साथ व्यापारियों का किसी प्रकार से नुकसान ना हो इसके लिए पास की व्यवस्था बंद की गई है मेला को नगर वासियों को आनंददायक बनाने हेतु नगर पंचायत अपनी तैयारी मे लगा हुआ हैं..|
पास की पद्धति से व्यापारियों एवं जनता में था रोष :- नगर पंचायत के द्वारा संचालित मेले मे व्यापारियों की सुविधा के लिए हर वर्ष टैक्स फ्री किया जाता है , लेकिन पास की व्यवस्था की जाती है, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान होता था जिसको लेकर नगरीय प्रशासन पर जनता नाराजगी जाहिर करते हुए अपनी भड़ास सोशल मीडिया एवं नगर पंचायत के पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करते थे…| लेकिन इस बार 5 की पद्धति बंद करने से व्यापारियों को फायदा होगा और केशकाल के मेले की पहचान बनेगी और केशकाल का नाम होगा ऐसी कामना लोग कर रहे हैं…|
इस बार रहेगा टेक्सफ्री एवं पास व्यवस्था रहेगा बंद:- मुख्य नगरपालिका अधिकारी नामेश कावड़े
इस बार समस्त व्यापारियों के आय बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर हम व्यापारियों से किसी प्रकार का टैक्स नहीं लेंगे साथ ही साथ व्यापारियों का आय बढ़े इसके लिए पास की व्यवस्था बंद की जा रही है, हमारा पूरा प्रयास है व्यापारी अपना व्यापार अच्छा से करें और उनके आय में बढ़ोतरी हो..|
There is no ads to display, Please add some


