भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित
महेश प्रसाद
कोरिया (गंगा प्रकाश)। जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के अंतर्गत आने वाले चिरमिरी हल्दीबाड़ी यातायात चौक में भारत माता के वीर सपूत सरदार भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के सहादत और बलिदान को लेकर भगवा हिंदू रक्षक दल बीएचआरटी फाउंडेशन संगठन ने दीप प्रज्वलित करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किया
आपको बता दें कि 23 मार्च को अंग्रेजी हुकूमत ने आजादी के परवाने शहीद ए आजम भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को फांसी की सजा दे दी थी ऐसे भारत मां के वीर सपूतों को याद करते हुए भगवा हिंदू रक्षक दल बीएचआरडी फाउंडेशन संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हल्दीबाड़ी यातायात चौक पर शहीद ए आजम भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव की छाया चित्र पर 101 दीप प्रज्वलित करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की
There is no ads to display, Please add some


