यदिंद्रन नायर
बीजापुर (गंगा प्रकाश)– भैरमगढ़ के तिमेनार मैं सर्चिंग के दौरान सीएएफ के सहायक प्लाटून कमांडर श्री विजय यादव आईईडी के चपेट में आने से शहीद हो गए। शहीद विजय यादव को भैरमगढ़ थाने में भावभीनी श्रद्धांजलि एवं सलामी दी गई। शहीद के पार्थिव शरीर को शव वाहन से जगदलपुर ले जाया गया, जगदलपुर से हेलीकॉप्टर के माध्यम से उनके गृह ग्राम ले जाया जाएगा। श्रद्धांजलि देने विधायक विक्रम शाह मंडावी, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, डीआईजी कम लोचन कश्यप, कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा, पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वैष्णव सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया कर्मी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित
There is no ads to display, Please add some


