हरदीप छाबड़ा
राजनांदगांव(गंगा प्रकाश)-शहर के वार्ड नंबर -38 दिग्विजय वार्ड किलापारा ,मां दुर्गा मंदिर रोड में नाली निर्माण एवं सीसी रोड निर्माण निगम द्वारा प्रारंभ किया जाना है!
जिस का भूमि पूजन दिनांक 28 मार्च 2023 को नीलू शर्मा प्रदेश प्रवक्ता के द्वारा किया गया!
उक्त अवसर पर किशुन यदु, (नेता प्रतिपक्ष )एवं वार्ड पार्षद सुश्री मणि भास्कर गुप्ता बुथअध्यक्षगण बंसी लाल साहू , गणेश ताम्रकार , अनूप श्रीवास्तव, दिलीप सोनी , ललित श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद सोनी ,श्रीमती राखी श्रीवास्तव ,श्रीमती लता सोनी, मातृशक्ति सहित वार्डवासीगण उपस्थित थे।
वार्ड पार्षद सुश्री मणि भास्कर गुप्ता ने भूमि पूजन पश्चात शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर पूर्ण करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया!
There is no ads to display, Please add some


